Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ind vs sa 3rd odi

Cricket Image for VIDEO: किस्मत के घोड़े पर सवार थे श्रेयस, यानसेन की लाख कोशिशों के बावजूद मिला पूर
IND vs SA

VIDEO: किस्मत के घोड़े पर सवार थे श्रेयस, यानसेन की लाख कोशिशों के बाद भी नहीं मिला विकेट

By Nishant Rawat October 11, 2022 • 19:15 PM View: 923

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला मेजबानों ने 7 विकेट से जीतकर अपने नाम किया है। इस मैच में टीम के स्टार बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर ने कठिन पिच पर कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए 121.74 की स्ट्राइक रेट से 28 रन बनाए। इसी बीच श्रेयस को किस्मत का भी खूब साथ मिला। दरअसल, भारतीय पारी के दौरान एक घटना घटी जब मार्को यानसेन श्रेयस अय्यर के छक्के को रोकने की लाख कोशिश करते नज़र आए, लेकिन इन सब बावजूद साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी के हाथों से श्रेयस का कैच तो छूटा ही छूटा वहीं दूसरी तरह बल्लेबाज़ों को पूरे छह रन भी मिल गए।

यह घटना भारतीय पारी के 12वें ओवर में घटी। नॉर्खिया की बाउंसर पर श्रेयस ने अपर कट शॉट खेला। यह गेंद सीधा थर्ड मैन के फील्डर की तरफ गई। यानसेन ने गेंद को देखा और छलांग लगाते हुए कैच पकड़ने की कोशिश की। फील्डर ने कैच पकड़ ही लिया था, लेकिन तभी उनका बैलेंस बिगड़ गया। वह बाउंड्री के बाहर चले गए और इस दौरान उन्होंने गेंद को मैदान के अंदर फेंकने की पूरी कोशिश की। लाख कोशिश के बावजूद भी यानसेन सफल नहीं हो सके और अय्यर को इनाम में पूरे छह रन मिल गए।

Related Cricket News on Ind vs sa 3rd odi