Playing 11 for India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में  भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं साउथ अफ्रीका टीम 3 बदलाव के साथ इस डिसाइडर मैच में उतरी है।

Advertisement

इस मैच में डेविड मिलर साउथ अफ्रीका की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां पहले मैच में टेम्बा बावुमा अफ्रीकी टीम के कप्तान थे वहीं दूसरे वनडे में केशव महाराज ने साउथ अफ्रीका टीम की कप्तानी की थी। तीन वनडे मैचों में साउथ अफ्रीका के लिए 3 खिलाड़ियों ने कप्तानी की है।

Advertisement

वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। जहां पहला वनडे मुकाबला साउथ अफ्रीका ने 9 रनों से जीता वहीं दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से शिकस्त दी। ये डिसाइडर मैच है मतलब जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी वो सीरीज अपने नाम कर लेगी।

टीम इंडिया की प्लेइंग XI: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन ( विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अवेश खान, मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI: क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), जानेमन मलान, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर (कप्तान), मार्को जेनसेन, एंडिले फेहलुकवेओ, ब्योर्न फोर्टुइन, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार