umran malik speed: उमरान मलिक ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा है तबसे ही वो अपनी आग उगलती गेंदों से विपक्षी टीम के खेमे में खलबली मचाए हुए हैं। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच के दौरान भी उमरान मलिक ने गेंद से आग उगली है। वहीं उमरान मलिक ने भानुका राजपक्षे को जिस गेंद पर क्लीन बोल्ड किया वो देखते ही बनता था। भानुका राजपक्षे क्लीन बोल्ड हुए और गिल्ली हदपार दूर जाकर गिरी।

Advertisement

10वें ओवर की पहली गेंद पर भानुका राजपक्षे उमरान मलिक की 147KPH की गेंद को खेलने से पूरी तरह से गच्चा खा गए। भानुका राजपक्षे ने रफ्तार भरी गेंद को थर्डमैन की दिशा में भेजने की कोशिश की थी लेकिन, गेंदबाज की पेस ही इतनी ज्यादा थी कि उनका आउट होना लगभग-लगभग तय था।

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें गिल्ली को विकेटकीपर से भी दूर गिरते हुए देखा जा सकता है। उमरान मलिक के चौथे ओवर को निकाल दें तो उनके लिए ये मैच काफी शानदार रहा। उमरान मलिक ने 4 ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट झटके। बता दें कि श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए दासुन शनाका के 22 गेंदों पर नाबाद 56 रनों की पारी के बदौलत 20 ओवर में 206 रन बनाए थे।

रनचेज के दौरान टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और 57 रनों पर 5 विकेट खोकर लगभग-लगभग वो मैच से बाहर हो गए थे। बाद में अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव के काउंटर अटैक के दमपर टीम इंडिया 190 रन बनाने में कामयाब रही। टीम इंडिया इस मुकाबले को 16 रनों से हार गई। 3 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार