India vs Sri Lanka, 2nd ODI: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस (Eden Gardens) में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में कुलदीप यादव (kuldeep yadav) ने शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा पेश करते हुए 3 विकेट झटके। कुलदीप यादव ने अपनी ही गेंद पर चरित असलांका का शानदार स्टाइल में बड़ा ही धैर्य दिखाते हुए कैच लपक लिया। कुलदीप यादव ने 25वें ओवर की तीसरी गेंद पर यह कारनामा किया। 

Advertisement

Asalanka हमेशा से ही स्पिन गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। ऐसे में कुलदीप यादव के लिए उन्हें आउट करना इतना भी मुश्किल नहीं रहा। असलांका ने बैकफुट पर जाकर कुलदीप यादव की टर्नर गेंद पर रन बनाने की कोशिश की थी। इस दौरान वो गेंद को ठीक से जज नहीं कर सके और उनके बल्ले से गेंद लगकर कुलदीप यादव की तरफ हवा में चली गई।

Advertisement

गेंद अंपायर के ठीक सामने थी ऐसे में कुलदीप यादव को बीच पिच पर आकर कैच पकड़ना पड़ा था। इस दौरान अंपायर का रिएक्शन भी देखते बनता था। अंपायर ने अपनी गर्दन घुमाई और कुलदीप यादव के इस कैच को देखने को कोशिश की। वहीं अगर मैच की बात करें तो श्रीलंका टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

श्रीलंका टीम का ये फैसला गलत साबित हुआ और कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी की मदद से लंकाी टीम 39.4 ओवर में महज 215 रनों पर ढेर हो गई। कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 51 रन देकर 3 विकेट लिए वहीं सिराज ने 5.4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटके। उमरान मलिक ने 7 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट लेने में कामयाबी पाई। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार