India vs West Indies 2nd ODI Match Prediction: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 02:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा ODI सीरीज का पिछला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने महज़ 41.4 ओवर में 296 रनों का लक्ष्य हासिल किया और वेस्टइंडीज को 8 विकेट से मात दी। इस मुकाबले के हीरो विराट कोहली (88 गेंदों पर नाबाद 139 रन) और शुभमन गिल (108 गेंदों पर 110 रन) थे, जिन्होंने शानदार शतक लगाए।
IND vs WI 2nd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - बुधवार, 30 सितंबर 2026
समय - 02:00 PM IST
वेन्यू - बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
Barsapara Cricket Stadium, Guwahati Pitch Report
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां गेंद अच्छी गति और उछाल के साथ बल्ले पर आती है, जिससे शॉट लगाना आसान रहता है।
तेज गेंदबाजों को शुरुआत में सही लेंथ पर गेंदबाजी करने से मदद मिल सकती है, जबकि स्पिनरों को ज्यादा टर्न के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। आउटफील्ड भी तेज रहने की उम्मीद है। इस मैदान पर अब तक 8 वनडे खेले गए हैं, जिसमें से 4 रन चेज और 4 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं।
IND vs WI ODI Head To Head Record
कुल - 143
भारत - 73
वेस्टइंडीज - 64
टाई - 02
बेनतीजा - 04
IND vs WI 2nd ODI : Where to Watch?
भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Star Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म Jio Hotstar app पर भी इन्जॉय कर सकते हो।
IND vs WI 2nd ODI: Player to Watch Out For
भारतीय की टीम से शुभमन गिल, विराट कोहली और कुलदीप यादव स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर वेस्टइंडीज टीम की तो शाई होप, जस्टिन ग्रीव्स और अल्जारी जोसेफ अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
India vs West Indies 2nd ODI Probable Playing XI
India ODI Probable Playing XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, नमन धीर/मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा।
West Indies ODI Probable Playing XI: जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), आमिर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जायडेन सील्स।
India vs West Indies Today's Match Prediction
इस वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
IND vs WI 2nd ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, IND vs WI Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, India vs West Indies Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।