IND vs WI 2nd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (30 सितंबर) को गुवाहाटी में खेला जाएगा। पहले वनडे में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब टीम इंडिया के पास दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा करने का मौका है।

Advertisement

दूसरे वनडे से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर अपनी राय दी है। उनका मानना है कि अगर गुवाहाटी में मुकाबले के दौरान ओस का असर देखने को मिलता है, तो भारत को अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करना चाहिए।

आकाश चोपड़ा ने नमन धीर की जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल करने का सुझाव दिया है। सिराज पहले वनडे में भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर मौका दिया गया था।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि अगर ओस की वजह से गेंद गीली होती है, तो भारत को एक मुख्य तेज गेंदबाज के साथ उतरना चाहिए। उनके मुताबिक नमन धीर बल्लेबाजी में उपयोगी खिलाड़ी हैं, लेकिन वह पार्ट टाइम गेंदबाज हैं और गीली गेंद के साथ उनकी गेंदबाजी उतनी प्रभावी नहीं रह सकती।

उन्होंने यह भी कहा कि टीम के पास बल्लेबाजी में पर्याप्त गहराई है, इसलिए नमन धीर की जगह सिराज को शामिल करना ज्यादा उपयोगी हो सकता है। पहले वनडे में नमन धीर को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 33 रन खर्च किए। वहीं मोहम्मद सिराज पहले मुकाबले में प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे थे। भारत ने तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और नीतीश कुमार रेड्डी को दी थी। स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव शामिल थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरे वनडे के लिए आकाश चोपड़ा की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार