IND vs WI 2nd T20I: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार यानी 9 अक्टूबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 249 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय बल्लेबाजों ने पूरे 20 ओवर तक आक्रामक बल्लेबाजी की।

भारत के लिए संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 41 गेंदों में 82 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं ईशान किशन ने भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सिर्फ 22 गेंदों में 43 रन बनाए और संजू के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 97 रन की अहम साझेदारी निभाई। 

इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 33 गेेंदों में 83 रन की तूफानी साझेदारी की और आखिरी ओवरों में भारतीय टीम की रन गति को बनाए रखा।

तिलक वर्मा ने महज 18 गेंदों में नाबाद 44 रन ठोक दिए। वहीं, श्रेयस अय्यर ने भी 18 गेंदों का सामना करते हुए 40 रन की तेजतर्रार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की इस आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत भारत अंतिम ओवरों में भी तेजी से रन जोड़ने में सफल रहा।

इस तरह भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रन बना दिए और वेस्टइंडीज के सामने 250 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया।

वेस्टइंडीज की ओर से गेंदबाजी में रॉस्टन चेज ने 3 विकेट लिए और शमर स्प्रिंगर को 2 विकेट मिले।

टीमें इस मैच के लिए
भारतीय (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमस (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): कालिम पूरन, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रॉस्टन चेज, गुड़ाकेश मोती, अकील हुसैन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार