वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने बुधवार (16 सितंबर) को वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम का ऐलान कर दिया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से तिरुवनंतपुरम में होगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच पहले तीन वनडे और फिर पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे।

Advertisement

वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में रहेगी, जबकि पांच मैचों की टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे। वनडे टीम की घोषणा में दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। पंजाब के युवा बल्लेबाज नमन धीर और जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिव नबी को पहली बार भारतीय वनडे टीम में जगह मिली है। दोनों खिलाड़ियों के लिए यह टीम इंडिया तक पहुंचने का बड़ा मौका है और अब देखना होगा कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में डेब्यू का मौका मिलता है या नहीं।

वहीं टीम में रविंद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज की भी वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ी जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ हुई सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी बरकरार रखा गया है, जिससे फैंस को एक बार फिर दोनों दिग्गजों को 50 ओवर के फॉर्मेट में देखने का मौका मिलेगा।

श्रेय़स अय्यर की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को वनडे टीम में शुभमन गिल का डिप्टी बनाया गया है। इसके अलावा वनडे टीम में ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी और यशस्वी जायसवाल को भी शामिल किया गया है।

भारत की वनडे टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिव नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।

टी20 टीम की बीत करें तो इसमें सबसे बड़ी खबर यह है कि कुलदीपर यादव को एक बार फिर जारी अफगानिस्तान टी20 सीरीज के पहले मैच में चोटिल हुए वरूण चक्रवर्ती की अनुपलब्धता में इस फॉर्मेट में जगह मिली है। वहीं युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और मयंक अग्रवाल की भी वापसी हुई है। यह दोनों अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की टी20 टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार