IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए कैरेबियाई टीम का ऐलान हो गया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने शनिवार (19 सितंबर) को अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दोनों फॉर्मेट की टीमों की घोषणा की। भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज को भारतीय दौरे पर पहले 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे और फिर 6 अंक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।

Advertisement

विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप दोनों फॉर्मेट में वेस्टइंडीज की कप्तानी करते नजर आएंगे। यानी वनडे हो या टी20, भारत के खिलाफ कैरेबियाई टीम की कमान होप के हाथों में ही होगी। वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय वनडे टीम में टेस्ट कप्तान रोस्टन चेज भी शामिल हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स और शमर जोसेफ टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देंगे।

ऑलराउंडर कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, गुडाकेश मोती और मैथ्यू फोर्ड जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है।

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की ODI टीम:
शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड और जेडन सील्स।

पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी वेस्टइंडीज ने मजबूत टीम चुनी है। इस टीम में शिमरोन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, रोवमैन पॉवेल और अकील हुसैन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड और शमर जोसेफ वनडे के साथ टी20 टीम में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं वनडे टीम में शामिल स्टार ऑलराउंडर कीमो पॉल की भी टी20 टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला भारत के खिलाफ ही था, जो 7 अगस्त 2022 को लॉडरहिल में खेला गया था। 

इसके अलावा 30 वर्षीय बल्लेबाज कामिल पूरन का भी पहली बार टी20 टीम के जरिए वेस्टइंडीज टीम में चयन हुआ है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की T20I टीम:
शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार