IND W vs SL W Asia Cup Final: महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया लेकिन इस पूरे मैच में टॉस के अलावा श्रीलंका की टीम कुछ भी ना जीत पाई। भारतीय गेंदबाज़ों और फील्डर्स के शानदार प्रदर्शन के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज़ घुटने टेक गए और पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 65 रन बना पाई। रेणुका सिंह ने हमेशा की तरह अपनी स्विंग और रफ्तार से पावरप्ले में जमकर तबाही मचाई।

Advertisement

ये रेणुका की गेंदबाजी ही थी जिसके चलते श्रीलंका की टीम पावरप्ले में सिर्फ 16 रन ही बना पाई और 5 विकेट गंवा बैठी। श्रीलंका की टीम शुरुआत से ही हड़बड़ी में दिखी और कप्तान चामरी अटापट्टु समेत दो खिलाड़ी तो रनआउट हो गए। इसके बाद तो बाकी बल्लेबाज़ आया राम गया राम की तर्ज पर खेलते दिखे। भारतीय टीम को एशिया कप जीतने के लिए 66 रनों का लक्ष्य मिला है और यहां से ये मैच जीतना सिर्फ एक औपचारिकता होगा। 

Advertisement

अगर भारतीय टीम की गेंदबाज़ी की बात करें तो रेणुका ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लिए। रेणुका के अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2 और स्नेह राणा ने 1 विकेट लिया। जबकि दो बल्लेबाज़ रनआउट हुए।

श्रीलंका ने पाकिस्तान को अपने पिछले मुकाबले में हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया था और दोनों देशों के क्रिकेट फैन ये उम्मीद लगाकर बैठे थे कि उन्हें एक कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाज़ों ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार