India vs Australia 4th Test Day 3: भारतीय क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट के तीसरे दिन लंच के समय तक 7 विकेट के नुकसान पर 244 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम अभी भी पहली पारी में 230 रन से पीछे है और फॉलोऑन बचाने के लिए 31 रन की जरूरत है। 

Advertisement

पहले सत्र के अंत पर नीतीश कुमार रेड्डी 40 रन औऱ वॉशिंगटन सुमदर 5 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

तीसरे दिन 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही। ऋषभ पंत 37 गेंदों में 28 रन बनाकर गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए। वहीं पिछले मुकाबले में अर्धशतक जड़ने वाले रविंद्र जडेजा 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

ऑस्ट्रेलिया के विशाल लक्ष्य के जवाब में दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 51 रन के कुल स्कोर पर 2 विकेट गवा दिए थे। इसके बाद यशस्वी जायसवाल (82 रन ) औऱ विराट कोहली (36) रन ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। लेकिन इसके बाद थोड़े थोड़े अंतराल पर विकेट  गिरे। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में अभी तक स्कॉट बोलैंड ने 3 विकेट, कप्तान पैट कमिंस ने 2 विकेट और नाथन लियोन ने 1 विकेट लिया। 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहली पारी में 474 रन बनाए। दूसरे दिन मेजबान टीम 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन से आगे खेलने उतरी थी और दूसरे दिन कुल स्कोर में 163 रन जोड़े। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ ने 197 गेंदों में 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 140 रन की पारी खेली। इसके अलावा मार्नस लाबुशेन ने 145 गेंदों में 72 रन. सैम कोनस्टास ने 65 गेंदों में 60 रन और उस्मान ख्वाजा ने 121 गेंदों में 57 रन की पारी खेली।वहीं निचले क्रम में कप्तान पैट कमिंस ने 63 गेंदों में ताबड़तोड़ 49 रन बनाए। 

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट, रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट, आकाशदीप ने 2 विकेट औऱ वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट हासिल किया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार