India vs England 2nd Test Day 2 Report: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही भारत की कुल बढ़त 171 रन की हो गई है। दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान रोहित शर्मा (13) और यशस्वी जायसवाल (15) नाबाद रहे। 

 
Advertisement

दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने पहली पारी में सिर्फ 253 रनों पर ही ऑलआउट हो गई , जिसके कारण भारत को 143 रन की विशाल बढ़त मिली। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए ओपनिंग बल्लेबाज जैक क्रॉल ने शानदार बल्लेबाजी की और 78 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान बेन स्टोक्स ने 54 गेंदों में 47 रन की पारी खेली। टीम के पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

बुमराह ने 15.5 ओवर में सिर्फ 45 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बने। उनके अलावा कुलदीप यादव ने 3 विकेट और अक्षर पटेल ने 1 विकेट चटकाया। 

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की बदौलत पहली पारी में 396 रन बनाए। भारतीय टीम दूसरे दिन 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन से आगे खेलने उतरी थी। जायसवाल ने 290 गेंदों में 209 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 19 चौके और 7 छक्के जड़े।

इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जेम्स एंडरसन, रेहान अहमद और शोएब बशीर ने 3-3 विकेट और टॉम हार्टली ने 1 विकेट लिया था। 

Advertisement

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार।

Also Read: Live Score

Advertisement

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टली, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार