India vs England 5th Test Day 2: भारतीय क्रिकेट टीम ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें औऱ आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 473 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही पहली पारी में भारत के पास 255 रनों की विशाल बढ़त हो गई है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर कुलदाप यादव (27) और जसप्रीत बुमराह (19) को जोड़ी नाबाद रही।

 
Advertisement

दूसरे दिन 1 विकेट के नुकसान पर 135 रन से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम ने पहले सत्र में कोई विकेट नहीं गवाया। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सीरीज में दूसरे शतक जड़े। रोहित ने 162 गेंदों में 13 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 103 रन की पारी खेली। गिल ने 150 गेंदों में 110 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के जड़े।

Advertisement

इसके अलावा डेब्यू मैच खेल रहे देवदत्त पडिक्कल ने 103 गेंदों में 65 रन और सरफराज खान ने सीरीज में अपना तीसरा अर्धशतक जड़ते हुए 60 गेंदों में 56 रन बनाए। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ 57 रन बनाए थे। बता दें कि पहली बार ऐसा हुआ है जब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में भारत के टॉप 5 बल्लेबाजों ने पचास प्लस स्कोर बनाया है। 

तीसरा सत्र भारत के लिए खराब रहा सरफराज औऱ देवदत्त के बाद रविंद्र जडेजा (15), ध्रुव जुरेल (15) और रविचंद्रन अश्विन (0) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए।

पहली पारी में इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने 4 विकेट, टॉम हार्टली ने 2 विकेट, कप्तान बेन स्टोक्स और जेम्स एंडरसन ने 1-1 विकेट हासिल किया है। 
गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम पहली पारी में 218 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए ओपनिंग बल्लेबाज जैक क्रॉली ने सबसे ज्यादा 79 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।

भारत के लिए गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 5 विकेट, रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट और रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट हासिल किया था। 

Advertisement

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जड़ेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

Also Read: Live Score

Advertisement

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, शोएब बशीर, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार