बलगाम, 8 जून (CRICKETNMORE)| इंडिया-ए ने शनिवार को यूनियन जिमखाना ग्राउंड पर खेले गए दूसरे अनाधिकारिक वनडे मैच में श्रीलंका-ए को 10 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ इंडिया-ए ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। 

Advertisement

पिछले मैच में बेहतरीन शतकीय पारी खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर शतक जमाया और नाबाद 125 रन बनाए। उनके साथ पारी की शुरुआत करने उतरे शुभमन गिल ने 109 रनों की पारी खेली लेकिन वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। 

Advertisement

इन दोनों की पारियों के दम पर इंडिया-ए ने श्रीलंका द्वारा रखे गए 243 रनों के लक्ष्य को 33.3 ओवरों में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। 

ऋतुराज ने 94 गेंदों पर 14 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद शतकीय पारी खेली। वहीं गिल ने 96 गेंदों पर 14 चौके और दो छक्कों की मदद से 109 रन बनाए। 

इससे पहले, इंडिया-ए ने टॉस जीतकर श्रीलंका-ए को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। श्रीलंका-ए लगातार विकेट खोती रही। उसके लिए शेहन जयसूर्या ने 101 रन बनाए और अंत में ईशन जयारत्ने ने नाबाद 79 रन बनाए। 

इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए 152 रनों की साझेदारी की जिसके दम पर श्रीलंका-ए सम्मानजनक स्कोर खड़ा करती रही। 

Advertisement

जयसूर्या ने 139 गेंदों का सामना कर आठ चौके और एक छक्का मारा। जयारत्ने ने 73 गेंदों का सामना कर सात चौके और एक छक्का लगाया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार