नार्थ साउंड, 15 जुलाई (CRICKETNMORE)| ऋतुराज गायकवाड़ (85) और शुभमन गिल (62) की अर्धशतकीय पारियों के बाद नवदीप सैनी (5 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंडिया-ए ने रविवार देर रात खेले गए दूसरे अनाधिकारिक वनडे मैच में वेस्टइंडीज-ए को 65 रनों से मात दी।

Advertisement

इंडिया-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। इस लक्ष्य को वेस्टइंडीज-ए की टीम हासिल नहीं कर पाई और 43.5 ओवरों में 190 रनों पर ऑल आउट हो गई। 

Advertisement

उसके लिए रेमन रेइफर ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। कोई और बललेबाज अर्धशतक नहीं जमा सका। रेमन के बाद वेस्टइंडीज के सर्वोच्च स्कोरर रोमारियो शेफार्ड रहे जिन्होंने नाबाद 34 रनों की पारी खेली। सुनील एम्ब्रीस ने 24 रन बनाए। इन तीनों के अलावा जोनाथन कार्टर (10) और रखीम कोर्नवॉल (13) ही दहाई के आंकड़े में पहुंच सके। 

इंडिया-ए के लिए नवदीप के अलावा राहुल चाहर ने दो सफलताएं अर्जित कीं जबकि खलील अहमद और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली। 

इससे पहले, इंडिया-ए को गायकवाड़ और शुभमन गिल ने बेहतरीन शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 151 रन जोड़े। लेकिन इन दोनों के अलावा इंडिया-ए का कोई और बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जमा सका। 

कप्तान मनीष पांडे ने 27, ईशान किशन ने 24 और हनुमा विहारी ने 23 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

वेस्टइंडीज-ए के लिए शेफर्ड ने चार विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार