21 अगस्त,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया में जारी चतुष्कोणीय में भारत ने ऑस्ट्रेलिया की नेशनल परफॉर्मेंस स्कवॉड को 86 रनों से मात दे दी। इस सीरीज में खेले 3 मैचों में भारत की यह दूसरी जीत है।  दुनिया का सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज खेलेगा इस बड़े लीग में

Advertisement

भारत के कप्तान मनीष पांडे का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित हुआ और करुण नायर औऱ संजू सैमसन के शानदार अर्धशतकों की बदौलत भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 304 बनाए। करूण ने 85 गेदों में 7 चौके की मदद से 72 रन बनाए जबकि संजू ने 42 गेंदों में तीन चौकों और छक्कों की बदौलत 54 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। धोनी ने खोला श्रीसंत के बारे में ये सनसनीखेज राज जिसे जानकर आपको लगेगा झटका

Advertisement

इसके अलावा श्रेयस अय्यर औऱ केदार जादव ने भी 45-45 रन का योगदान दिया। रन बनाए। नेशनल परफॉर्मेंस स्कवॉड की टीम में शामिल भारतीय मूल के 18 साल के गेंदबाज अर्जुन नायर 10 ओवर में 36 रन देकर करूण नायर का विकेट लिया।  उसेन बोल्ट से भी तेज हैं धोनी, जानिए धोनी ने कैसे तोड़ा बोल्ट का रिकॉर्ड

इसके अलावा माइकल नेसर और टॉम ओ डोनेल ने 2-2 विकेट और डेविड ग्रांट और मिचेल स्वेप्सों ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला। जीत के लिए बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी नेशनल परफॉर्मेंस स्कवॉड 218 रन ही बना सकी। ब्रेकिंग न्यूज: फिर से वापसी हुई कोच गैरी क्रिस्टन की, भारतीय क्रिकेट में खुशी की लहर

हिल्टन कार्टराइट (65) औऱ सम हैज़लिट (60) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां तो खेली लेकिन उन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमान नहीं दिखा पाया। दूसरे विकेट के लिए हिल्टन कार्टराइट और सैम हेजलैट ने 115 रनों की साझेदारी की। भारत की ओऱ से जयदेव उनदकट और धवल कुलकर्णी ने 3-3 विकेट अपने नाम किए जबकि युज़वेंद्र चहल ने किफायती बॉलिंग करते हुए 2 विकेट झटके। श्रीलंका के दिनेश चंदिमल ने किया कमाल, ऐसा कर वनडे क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार