साउथ अफ्रीका के खिलाफ ब्लोमफोंटेन में खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ए ने पहली पारी में  5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए हैं। पहली पारी में इंडिया ए अभी भी 99 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने तक हनुमा विहारी (45) और सरफराज खान (30) नाबाद पवेलियन लौटे। देखें स्कोरकार्ड

Advertisement

साउथ अफ्रीका ए दूसरे दिन 7 विकेट के नुकसान पर 233 रनों के आगे खेलने उतरी थी। मार्को जेन्सन की नाबाद 70 रनों की शानदार पारी के दम पर साउथ अफ्रीका की टीम ने 297 रन बनाए। 

Advertisement

इंडिया ए के लिए ईशान पोरेल और नवदीप सैनी ने तीन-तीन विकेट और अर्जन नागवासवाला,सौरभ कुमार और बाबा अपराजित ने एक-एक विकेट चटकाया।  

इंडिया ए की शुरूआत ठीक-ठाक रही और पृथ्वी शॉ (42) और प्रियांक पांचाल (24) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई और अगले 19 रनों के अंदर 4 विकेट गिर गए। इसके बाद हनुमा विहारी ने ईशान किशन (49 रन) के साथ मिलकर पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 78 रन जोड़े।ईशान ने 71 गेंदों में नौ चौकों की बदौलत 49 रनों की पारी खेली।

साउथ अफ्रीका ए के लिए ग्लेनटन स्टरमैन और मार्को जेन्सन ने दो-दो और लुथो सिंपला ने एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार