मुंबई, 18 फरवरी (CRICKETNMORE): इंडिया-ए टीम ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे अभ्यास मैच के दूसरे दिन शनिवार को स्टम्प्स तक आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए हैं। इंडिया-ए टीम के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर 85 और ऋषभ पंत 3 रन बनाकर नाबाद लौटे। आस्ट्रेलिया ने शनिवार को अपनी पारी सात विकेट गंवाकर 469 रनों पर घोषित कर दी थी। होटल मालिक ने खोले राज, डेट पर यहां आए थे विराट-अनुष्का

Advertisement

इंडिया-ए टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम का पहला विकेट 19 के कुल योग पर अखिल हेरवाडकर (4) के रूप में गिरा। उन्हें नाथन ल्योन ने कैच आउट किया। 

Advertisement

इसके बाद प्रियांक पांचाल (36) और अंकित बावने (25) ने टीम की पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 44 रन ही जोड़े ही थे कि ल्योन ने पांचाल को पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों कैच आउट कर टीम का दूसरा विकेट भी गिराया। 

पांचाल के आउट होने के बाद बावने का साथ देने आए श्रेयस ने टीम को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 120 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर जेक्सन बर्ड ने बावने को पगबाधा आउट किया। 

चौथे विकेट के लिए श्रेयस का साथ देने आए कप्तान हार्दिक पांड्या (19) को भी बर्ड ने ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिकने दिया और 48वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैथ्यू वेड के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा। 

श्रेयस ने इसके बाद पंत के साथ मिलकर बिना कोई और विकेट गंवाए टीम का स्कोर दिन की समाप्ति तक 176 तक पहुंचाया। श्रेयस ने अब तक खेली गईं 93 गेदों में सात चौके और पांच छक्के लगाए हैं। 

Advertisement

आस्ट्रेलिया के लिए बर्ड और ल्योन ने दो-दो विकेट हासिल किए। 

इससे पहले, अपने पिछले दिन (शुक्रवार) के स्कोर पांच विकेट पर 327 रनों से आगे खेलने उतरी आस्ट्रेलिया की टीम ने शनिवार को अपने खाते में दो और विकेट गंवाकर 142 रन जोड़े। 

आस्ट्रेलिया की पारी को आगे बढ़ाते हुए मिशेल मार्श (75) और मैथ्यू वेड (64) ने छठे विकेट के लिए 129 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम स्कोर 434 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर अखिल हेरवाडकर ने वेड को पंत के हाथों कैच आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वेड ने अपनी पारी में खेली गईं 89 गेंदों में नौ चौके लगाए। 

Advertisement

वेड के आउट होने के बाद मार्श भी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाए। मिशेल को शाहबाज नदीम ने आउट कर आस्ट्रेलिया टीम का सातवां विकेट गिराया। मार्श ने अपनी पारी में 159 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल (16) और स्टीव ओ केफे (8) ने आठवें विकेट के लिए 15 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 469 तक पहुंचाया और इसी स्कोर पर आस्ट्रेलिया ने अपनी पारी घोषित की। 

इंडिया-ए के लिए नवदीप सैनी ने दो विकेट लिए जबकि पांड्या, नदीम और हेरवाडकर को एक-एक सफलता मिली। आस्ट्रेलिया टीम के दो बल्लेबाज कप्तान स्टीव स्मिथ (नाबाद 107) और शॉन मार्श (नाबाद 104) रिटायर्ड आउट हुए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार