Womens DPL 2026: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। इस टीम ने शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 70 रन से धूल चटाई।
5 में से 4 मैच जीतकर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह टीम शीर्ष स्थान पर है। वहीं, ईस्ट दिल्ली राइडर्स 5 में से 4 मैच गंवाकर खिताबी रेस से बाहर हो गई।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 180 रन बनाए। प्रिया पूनिया ने निशिका सिंह के साथ पहले विकेट के लिए 27 गेंदों में 27 रन की साझेदारी की। निशिका महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद प्रिया ने तनीषा सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 गेंदों में 93 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 120 के स्कोर तक पहुंचा दिया। तनिषा ने 21 गेंदों में 14 रन टीम के खाते में जोड़े।
इसके बाद प्रिया ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने तनिष्का सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 29 गेंदों में 46 रन जोड़े। प्रिया 66 गेंदों में 6 छक्कों और 13 चौकों के साथ 117 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि तनिष्का ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए। विपक्षी खेमे से पूर्वा सिंह ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि भारती रावल और परुनिका सिसोदिया ने 1-1 विकेट चटकाया।
इसके जवाब में ईस्ट दिल्ली राइडर्स 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। इस टीम ने 30 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद पूर्वा सिवाच ने सोनाक्षी के साथ पांचवें विकेट के लिए 27 गेंदों में 31 रन जुटाकर टीम को संभालने की कोशिश की।
इसके बाद प्रिया ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने तनिष्का सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 29 गेंदों में 46 रन जोड़े। प्रिया 66 गेंदों में 6 छक्कों और 13 चौकों के साथ 117 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि तनिष्का ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए। विपक्षी खेमे से पूर्वा सिंह ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि भारती रावल और परुनिका सिसोदिया ने 1-1 विकेट चटकाया।
Also Read: LIVE Cricket Score
विपक्षी खेमे से रूपाली वर्मा और एकता भड़ाना ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि तनीषा सिंह और दीक्षा नागर ने 1-1 विकेट झटका।