दुबई, 26 सितम्बर (CRICKETNMORE)| भारत और अफगानिस्तान के बीच मंगलवार देर रात यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया एशिया कप-2018 के सुपर चार का मैच टाई रहा।

Advertisement

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद शहजाद की 124 और मोहम्मद नबी की 64 मैचों की पारी के दम पर भारत के सामने 253 रनों का लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम 49.5 ओवरों में 252 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच टाई पर समाप्त हुआ। देखें पूरा स्कोरकार्ड 

Advertisement

भारत के लिए लोकेश राहुल ने 66 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए। अंबाती रायडू ने 49 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली जिसमें चार चौके और इतने की छक्के शामिल हैं। दिनेश कार्तिक ने 44 रन बनाए। 

अफगानिस्तान के लिए आफताब आलम, मोहम्मद नबी और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिए।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने शहजाद के शतक के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 252 रनों का स्कोर खड़ा किया। शहजाद ने अपनी शतकीय पारी में 116 गेंदों का सामना किया और 11 चौकों के अलावा सात छक्के लगाए। वहीं नबी ने अपनी पारी में 56 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के लगाए। 

भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव के हिस्से दो विकेट आए। खलील अहमद, पदार्पण कर रहे दीपक चहर और केदार जाधव ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। 


Advertisement

 

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार