India vs England 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय क्रिकेट टीम पहली पारी में रनों पर 396 ऑलआउट हो गई। ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के अलावा टीम का कोई अन्य खिलाड़ी कुछ नहीं कर सका। भारतीय टीम दूसरे दिन 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन से आगे खेलने उतरी थी। 

Advertisement

जायसवाल ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ते हुए 290 गेंदों में 19 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 209 रन की पारी खेली। इसके अल्वा शुभमन गिल ने 34 रन, रजत पाटीदार ने 32 रन, श्रेयस अय्यर औऱ अक्षर पटेल ने 27-27 रन की पारी खेली। बता दें कि पहली बार ऐसा हुआ है जब एक टेस्ट पारी में किसी भारतीय बल्लेबाज ने दोहरा शतक जड़ा हो और अन्य कोई खिलाड़ी अर्धशतक के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन, रेहान अहमद और शोएब बशीर ने 3-3 विकेट, वहीं टॉम हार्टली ने 1 विकेट हासिल किया।

गौरतलब है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार।

Advertisement

Also Read: Live Score

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टली, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार