मुशीर खान (Musheer Khan) औऱ नवदीप सैनी (Navdeep Saini) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर इंडिया बी ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दलीप ट्रॉफी 2024 के मुकाबले में इंडिया ए को 76 रन से हरा दिया। 

Advertisement

275 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए की टीम 198 रन पर ऑलआउट हो गए। केएल राहुल ने मिडल ऑर्डर ने 121 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। इसके अलावा निचले क्रम में आकाश दीप ने 42 गेंदों में 43 रन की धमाकेदार पारी खेली। 

Advertisement

इंडिया बी के लिए यश दयाल ने 3 विकेट, मुकेश कुमार और नवदीप सैनी ने 2-2 विकेट, वॉशिंग्टन सुंदर और नितिश रेड्डी ने 1-1 विकेट लिया। 

पहली पारी में 90 रन की बढ़त हासिल करने के बाद इंडिया बी दूसरी पारी में 184 रन पर ऑलआउट हो गई थी। ऋषभ पंत ने 47 गेंदों में 61 रन और सरफराज खान ने 36 गेंदों में 46 रन बनाए। 

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंडिया बी की शुरूआत खराब रही, लेकिन टीम ने 321 रन बनाए। जिसमें मुशीर ने 373 गेंदों में 181 रन और नौंवे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी नवदीप सैनी ने 144 गेंदों में 56 रन बनाए। दोनों ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 205 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। 

इसके जवाब में शुभमन गिल की कप्तानी वाली इंडिया ए 231 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। 

Advertisement

पहली पारी में इंडिया बी के लिए नवदीप सैनी और मुकेश कुमार ने 3-3 विकेट, साई किशोर ने 2 विकेट, यश दयाल और वॉशिंग्टन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार