23 अगस्त (CRICKETNMORE)| प्रसिद्ध कृष्णा (49/4) और कप्तान मनीष पांडे (नाबाद 95) के शानदार अर्धशतक के दम पर इंडिया-बी ने चतुष्कोणीय सीरीज के वनडे मैच में गुरुवार को साउथ अफ्रीका-ए को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 30 रन से हरा दिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

इंडिया-बी ने यहां केएससीए स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को 47.3 ओवर में 231 रन पर रोक दिया और फिर 40.3 ओवर में पांच विकेट पर 214 रन बनाकर मैच जीत लिया। 

Advertisement

मैच में जब पहली बार बारिश आई तो इंडिया-बी को 45 ओवर में 220 का संशोधित लक्ष्य दिया गया। लेकिन जब दूसरी बार बारिश आई तो इंडिया-बी की टीम वास्तविक लक्ष्य से 30 रन आगे थी। 

पांडे ने 105 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाया। शुभमन गिल ने 46 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 42, इशान किशन ने 24 और केदार जाधरव ने 23 रन बनाए। 

साउथ अफ्रीका-ए के लिए डेन पेटरसन ने दो जबकि सिसांदा मागला, तबरेज शमसी और सेनुरन मुथुसामी ने एक-एक विकेट लिए। 

Advertisement

इससे पहले, साउथ अफ्रीका-ए ने 47.3 ओवर में 231 रन का स्कोर बनाया। सेनुरन मुथुसामी ने 73 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 55, फरहान बेहारदियन ने 57 गेंदों पर चार चौकों की बदौलजत 43 रन का योगदान दिया। 

इंडिया-बी ओर से श्रेयस गोपाल ने 42 रन पर तीन विकेट जबकि सिद्धार्थ कौल, नवदीप सैनी और दीपक हुड्डा को एक-एक विकेट मिला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार