भारत ने बुधवार को यहां के मनुका ओवल मैदान पर खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 303 रनों का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवरों में 289 रनों पर ऑल आउट हो गई। शुरुआती दो मैच जीत ऑस्ट्रेलिया सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है। उसने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया।

Advertisement

मेजबान टीम के लिए कप्तान एरॉन फिंच ने 82 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली। ग्लैन मैक्सेवल ने 38 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 59 रन बनाए।

Advertisement

भारत ने कप्तान विराट कोहली के 63, हार्दिक पांड्या के नाबाद 92 और रवींद्र जडेजा की नाबाद 66 रनों की पारियों के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 302 रन बनाए।

भारतीय बल्लेबाजों ने अंतिम सात ओवरों में 93 रन जुटाए और भारत के लिए वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी को अंजाम दिया।

कप्तान ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 78 गेंदों का सामना किया और पांच चौके मारे। पांड्या और जडेजा ने छठे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार