भारतीय क्रिकेट टीम ने राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 434 रनों के विशाल अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। यह भारतीय टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले दिसंबर 2021 में भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में हुए टेस्ट में 372 रन से जीत हासिल की थी। वहीं इंग्लैंड के टेस्ट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार है। 

 
Advertisement

557 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को 15 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और इंग्लैंड की पारी चौथे दिन इंग्लैंड की पारी दो सत्र में ही सिमट गई। इंग्लैंड के लिए मार्क वुड 15 गेंदों में 33 रन की तूफानी पारी खेलकर हार के अंतर को कम किया। इसके अलावा बेन फोक्स और टॉम हार्टली ने 16-16 रन की पारी खेली। सात बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके, जिसके चलते इंग्लैंड दूसरी पारी में रनों पर 122 ऑलआउट हो गई।

Advertisement

भारत के लिए दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने 5 विकेट, कुलदीप यादव ने 2, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिया।  

इससे पहले भारत ने यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 430 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की थी, जिससे भारत की कुल बढ़त 556 रन हुई।
जायसवाल ने लगातार दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जड़ते हुए 236 गेंदों में नाबाद 214 रन की रिकॉर्डतोड़ा पारी खेली। जिसमें उन्होंने 14 चौके और 12 छ्क्के जड़े। उनके अलावा शुभमन गिल ने 151 गेदों में 91 रन बनाए और सरफाज खान ने डेब्यू पर लगातार दूसरा पचास प्लस स्कोर बनाते हुए 72 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए रेहान अहमद, टॉम हार्टली और जो रूट ने 1-1 विकेट लिया। 

Also Read: Live Score

Advertisement

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा (131) और रविंद्र जडेजा (112) के शानदार शतकों के दम पर 445 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड बेन डकेट की 153 रन की तूफानी पारी के बावजूद 319 रन पर ही सिमट गई और मेजबान टीम को 126 रन की अहम बढ़त मिली।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार