मेलबर्न, 27 फरवरी | भारतीय टीम ने गुरुवार को यहां जंक्शन ओवल मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए के मैच में न्यूजीलैंड को 4 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए भारत को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 133 रनों पर ही रोक दिया। न्यूजीलैंड हालांकि इतने रन भी नहीं बना पाई और भारतीय गेंदबाजों के सामने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना सकी।

Advertisement

इसी के साथ भारतीय महिलाओं ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए कैटी मार्टिन ने 25 रन बनाए । मैडी ग्रीन ने 27 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 24 रनों की पारी खेली। एमिला केर ने अंत में 19 गेंदों पर छह चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बना टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सकीं।

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने भारत को अच्छी शुरुआत के बाद भी बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। भारत की ओर से शफाली वर्मा ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन किया और 34 गेंदों पर चार चौके तथा तीन छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। तानिया भाटिया ने 25 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में तीन चौके शामिल रहे। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम का मध्य क्रम बिखर गया और भारत बड़ा स्कोर नहीं कर पाई।

न्यूजीलैंड की ओर से रोजमैरी माइर और एमिला केर ने दो-दो जबकि कप्तान सोफी डिवाइन, लेघ केस्पारेक और लिया ताहुहु ने एक-एक विकेट चटकाए। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार