पुणे, 25 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| भारत ने अपने ऑलराउंड खेल के दम पर बुधवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज 1-1 की बराबर पर आ गई है। मुंबई में खेले गए पहले मैच में किवी टीम ने जीत हासिल करते हुए बढ़त ले ली थी।

Advertisement

भारत ने अपने गेंदबाजों के सधे प्रदर्शन के चलते किवी टीम को निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 230 रनों पर ही सीमित कर दिया था। इस आसान से लक्ष्य को भारत ने शिखर धवन (68) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 64) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 46 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उप-कप्तान रोहित शर्मा 22 के कुल स्कोर पर टिम साउदी की गेंद पर कोलिन मुनरो को कैच दे बैठे। रोहित ने केवल सात रन बनाए। कप्तान विराट कोहली ने 29 रनों का योगदान दिया। वह 79 के कुल स्कोर पर कोलिन ग्रांडहोमे का शिकार बने। 

इसके कार्तिक ने दूसरे छोर पर खड़े धवन का साथ दिया। दोनों ने बिना किसी परेशानी के बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। 84 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का मारने वाले धवन को एडम मिलने ने रॉस टेलर के हाथों कैच कराया।

कार्तिक ने हार्दिक पांड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। हार्दिक 30 रनों से आगे अपनी पारी को नहीं ले जा पाए और मिशेल सैंटनर की गेंद पर मिलने को कैच दे बैठे। 

Advertisement

महेंद्र सिंह धौनी (नाबाद 18) ने कार्तिक के साथ 28 रन जोड़ते हुए जीत की औपचारिकताओं को पूरा किया। कार्तिक ने अपनी नाबाद पारी में 92 गेंदें खेलीं और चार चौके लगाए। 

किवी टीम के लिए साउदी, मिलने, सैंटनर और कोलिन ग्रांडहोमे ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले भारतीय टीम के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए किवी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। पहले मैच में जीत हासिल करने वाली किवी टीम इस मैच में अच्छी शुरुआत से वंचित रही। उसका एक भी बल्लेबाज 50 के आंकड़े को छू तक नहीं सका।

Advertisement

उसने 58 रनों पर ही अपने चार मुख्य बल्लेबाज खो दिए। मार्टिन गुप्टिल (11) और मुनरो (10) को मैन ऑफ द मैच भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा। कप्तान केन विलियमसन (3) जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। टेलर 21 रनों के निजी स्कोर पर पांड्या की गेंद पर विकेट के पीछे धौनी के हाथों लपके गए।

यहां से पिछले मैच के शतकवीर टॉम लाथम (38) और हेनरी निकोलस (42) ने पांचवें विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। किवी टीम को इस जोड़ी से काफी उम्मीदें थीं लेकिन अक्षर पटेल ने लाथम को बोल्ड कर उसे बड़ा झटका दिया। 

Advertisement

ग्रांडहोमे (41) ने निकोलस के साथ 47 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन 165 के कुल स्कोर पर निकोलस को भुवनेश्वर ने बोल्ड कर दिया। 

कुछ देर बाद युजवेंद्र चहल ने ग्रांडहोमे को पवेलियन भेजा। किवी टीम का 200 रनों के पार जाना मुश्किल लग रहा था। लेकिन, मिशेल सेंटनर ने 29 और टिम साउदी ने 21 रनों की अहम पारियां खेलते हुए टीम को 230 के स्कोर तक पहुंचाया। 

भारत की तरफ से भुवनेश्वर ने तीन विकेट लिए। बुमराह और युजवेंद्र चहल को दो-दो विकेट मिले। पांड्या और पटेल एक-एक सफलता हासिल कर सके।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार