26 जनवरी,ऑकलैंड। केएल राहुल (नाबाद 57)  औऱ श्रेयस अय्यर (44) की पारियों औऱ गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने ईडन पार्क में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 17.3 ओवरों में ही 3 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाकर मैच जीत लिया। 

Advertisement

न्यूजीलैंड कि टिम के लिए टिम साउदी ने दो और ईश सोढ़ी ने एक विकेट हासिल किया। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को मार्टिन गुप्टिल (33) और कोलिन मुनरो (26) ने 5.6 ओवरों में पहले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दी।

लेकिन इसके बाद मेजबान टीम धीमी पड़ गई और 81 रन तक उसने अपने चार विकेट गंवा दिए। इन चार विकेटों में गुप्टिल और मुनरो के अलावा कोलिन डी ग्रैंडहोम (3) और पिछले मैच में अर्धशतक जमाने वाले कप्तान केन विलियम्सन (14) के विकेट भी शामिल हैं।

आखिर के ओवरों में पिछले मैच के अर्धशतकधारी रॉस टेलर (18) और टिम सिफर्ट (नाबाद 33) ने पांचवें विकेट के 44 रनों की साझेदारी करके कीवी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टेलर का विकेट टीम के 125 के स्कोर पर पांचवें बल्लेबाज के रूप में गिरा।

Advertisement

भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने अपने चार ओवरों में मात्र 18 रन देकर सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। उनके अलावा शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला। मोहम्मद शमी ने भी चार ओवरों में केवल 22 रन दिए, हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार