16 फरवरी, सेंचुरियन (CRICKETNMORE)> साउथ अफ्रीका के खिलाफ छठे वनडे में विराट कोहली ने शानदार शतक जमाकर साउथ अफ्रीकी टीम के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

भारत ने छठा वनडे कोहली के शतक के दम पर साउथ अफ्रीकी टीम को विकेट से हरा दिया। कोहली 129 रन बनाकर नॉट आउट रहे। भारत ने साउथ अफ्रीकी टीम से यह वनडे सीरीज 5- 1 से जीतकर इतिहास रच दिया। कोहली ने वनडे करियर का 35वां शतक जड़कर कमाल कर दिया।

Advertisement

इससे पहले  भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 46.5 ओवरों में 204 रनों पर ही रोक दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर एक बार फिर मेजबान टीम को बड़ा स्कोर बनाने से महरूम रखा। 

दक्षिण अफ्रीका के लिए खाया जोंडो ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने 74 गेंदें लीं और तीन चौकों के अलावा दो छक्के जड़े। उनके अलावा अब्राहम डिविलियर्स ने 30 रनों का योगदान दिया। कप्तान एडिन मार्कराम ने 24 और हेइनरिक क्लासेन ने 22 रन बनाए। 

भारत की तरफ से शार्दूल ठाकुर ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले। हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार