सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के तूफानी शतक औऱ गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार (7 जनवरी) को खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशऩल में श्रीलंका को 91 रनों से हरा दिया। रनों के लिहाज से यह भारत की अपने घर में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ ही भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। अपनी सरजमीं पर भारत ने श्रीलंका को लगातार पांचवीं टी-20 सीरीज हराई है। 229 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका 16.4 ओवर में 137 रनों पर ऑलआउट हो गई। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ 29 मैच में भारत की यह 19वीं जीत है। इसके साथ ही टी-20 इंटरनेशनल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के मामले में टीम इंडिया संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। इस मामले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड की बराबरी की है। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 29 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 19 जीत हासिल की है। जिसमें एक जीत सुपर ओवर में आई थी।

सूर्या के आगे नतमस्तक हुई श्रीलंका

सूर्यकुमार यादव के तूफानी शतक से भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। सूर्यकुमार के आगे श्रीलंका के गेंदबाज बेबस नजर आए। उन्होंने 51 गेंदों में सात चौकों औऱ नौ छक्कों की मदद से नाबाद 112 रनों की पारी खेली। यह उनके करियर का तीसरा शतक है। उनके अलावा शुभमन गिल ने 46 रन, राहुल त्रिपाठी ने 35 रन की पारी खेली।

गेंदबाजों ने मचाया धमाल

Advertisement

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत ठीक रही और कुसल मेंडिस (23) और पथुम निसांका (15) ने मिलकर पहली विकेट के लिए 44 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट रहे औऱ 93 रन के अंदर 10 विकेट गिर गए। श्रीलंका के लिए कप्तान दसुन शनाका और कुसल मेंडिस ने 23-23 रन की पारी खेली। इसके अलावा धनंजय डी सिल्वा ने 22 रन बनाए। 

भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट, कप्तान हार्दिक पांड्या, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल ने दो-दो और अक्षर पटेल ने एक विकेट अपने खाते में डाला।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार