India vs West Indies, 1st T20I: कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के तूफानी शतक और नमन धीर (Naman Dhir) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार (6 अक्टूबर) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और 35 रन के कुल स्कोर कर अभिषेक शर्मा (21 रन) और संजू सैमसन (11 रन) की ओपनिंग जोड़ी पवेलियन लौट गई। इसके बाद अय्यर और ईशान किशन ने धमाकेदार साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज पर कराई। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 137 रन की नाबाद विजयी साझेदारी की।
अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक जड़ते हुए अय्यर ने 43 गेंदों में नाबाद 102 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के जड़े। वहीं किशन ने 27 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए।
वेस्टइंडीज के लिए अकील हुसैन औऱ रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिया।
इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने 19.1 ओवर में 171 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ट ने 34 गेंदों में 56 रन और कप्तान शाई होप ने 37 गेंदों में 52 रन की शानदार पारी खेली। लेकिन टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।
भारत के लिए डेब्यू मैच खेल रहे नमन धीर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 31 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा कुलदीप याद और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाले।