India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में खेला गया एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। इसके साथ ही इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

बता दें कि भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 425 रन बनाए, जिसमें शुभम गिल ने 238 गेंदों में 103 रन , रविंद्र जडेजा ने 185 गेंदों में नाबाद 107 रन, वॉशिंगटन सुंदर ने 206 गेंदों में नाबाद 101 रन और केएल राहुल ने 230 गेंदों में 90 रन की पारी खेली। इससे पहले भारतीय टीम ने पहली पारी में 358 रन बनाए थे। 

Advertisement

पहली बार हुआ ऐसा

सन् 1884 से ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में 141 साल में खेले गए 86 टेस्ट मैच में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक टीम ने दोनों पारियों में 350 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

टीम इंडिया नंबर 1

Also Read: LIVE Cricket Score

एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 350 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने के मामले में टीम इंडिया पहले नंबर पर आ गई है। भारत ने चार टेस्ट में सात पारियों में यह कारनामा किया है। भारत ने इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा, जिसने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट सीरीज में छह बार 350 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार