India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (8 मार्च) को न्यूजीलैंज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का स्कोर खड़ा किया। यह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास के फाइनल में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। 

Advertisement

भारत के लिए टॉप स्कोरर रहे संजू सैमसन, जिन्होंने लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ते हुए 46 गेंदों में 89 रन बनाए। इसके अलावा ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन और अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। इस दौरान टीम इंडिया के नाम कुछ खास रिकॉर्ड दर्ज हो गए। 

Advertisement

फाइनल में रचा इतिहास

टी-20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम ने संयुक्त रूप से अपने नाम कर लिया । भारत ने छह ओवर में 92 रन बनाए और इससे पहले 2024 के एडिशन में वेस्टइंडीज की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में पावरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। 

बता दें कि पहली बार ऐसा हुआ है जब टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहले विकेट के लिए पचास या उससे ज्यादा की की साझेदारी हुई है। इससे पहले 2009 टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में पाकिस्तान के कामरान अकमल और शाहजेब हसन ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े थे।  इस मैच में सैमसन और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की।  

एक टी-20 वर्ल्ड कप में 100 छक्के

Advertisement

भारत पहली टीम बन गई है जिसने एक टी-20 वर्ल्ड कप में 100 छक्के जड़ने का कारनामा किया है। इसके अलावा पहली बार ऐसा हुआ है जब टी-20 वर्ल्ड कप की एक पारी में टॉप 3 बल्लेबाजों ने पचास या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

सबसे तेज सैकड़ा

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम ने अपनी पारी के दौरान 7.2 ओवर में 100 रन का आंकड़ा हासिल किया। यह टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में किसी भी टीम द्वारा सबसे तेज 100 रन है। इससे पहले मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजलैंड ने 7.5 ओवर में 100 रन पूरे किए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार