India vs South Africa 2nd Test: मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन साउथ अफ्रिका को पहली पारी में लंच से पहले 55 रनों पर ऑलआउट कर दिया। यह अपने घर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर है। इससे पहले साल 1889 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रन पर ऑलआउट हो गई थी। 

Advertisement

भारत के खिलाफ टेस्ट इतिहास में यह किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर है।

Advertisement

भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए सिराज ने 9 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने भी 2-2 विकेट चटकाए। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरूआत खराब रही और 5 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद सिराज के कहर के आगे कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका। काइल वेरेन ने 15 रन और डेविड बेडिंघम ने 12 रन बनाए। उनके अलावा बाकी 9 बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। साउथ अफ्रीका की टीम में तीन बदलाव हुए हैं। चोटिल टेम्बा बावुमा और गेराल्ड कोइट्जे की जगह ट्रिस्टन स्टब्स और लुंगी एंगिडी को मौका मिला है। स्टब्स का यह डेब्यू मुकाबला है। इसके अलावा कीगन पीटरसन की जगह स्पिनर केशव महाराज टीम में आए हैं। भारतीय टीम में रविचंद्रन अश्विन औऱ शार्दुल ठाकुर बाहर गए हैं, रविंद्र जडेजा और मुकेश कुमार टीम में आए हैं।

टीम इस प्रकार है।

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार।

Also Read: Live Score

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (डब्ल्यू), मार्को जानसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एंगिडी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार