2 नवंबर (CRICKETNMORE)| भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा हमेशा से मुश्किल भरा रहा है, लेकिन पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का कहना है कि मौजूदा भारतीय टीम में ऑस्ट्रेलिया में जीत हासिल करने का माद्दा है। सचिन के मुताबिक मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम में योग्यता और अनुभव की कमी है, लेकिन विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को मेजबानों को मात देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना होगा।

Advertisement

सचिन ने गुरुवार को समाचार चैनल सीएनएन-न्यूज18 से कहा, "हमारे वहां जीतने की काफी संभावना है। अगर आप अतीत की ऑस्ट्रेलियाई टीम को देखें और उसकी तुलना मौजूदा टीम से करें तो हमारा पलड़ा भारी नजर आता है। शायद हमारे लिए वहां जा कर जीतने का यह सर्वश्रेष्ठ मौका है। मेरा कहना है कि वह टीम इस समय उच्च स्तर की क्रिकेट नहीं खेल रही है। मुझे लगता है कि अतीत में उनकी टीमें काफी अच्छी थीं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "उनके पास पहले अच्छे अनुभवी खिलाड़ी थे और यह टीम गैरअनुभवी है। यह टीम अपने आप को एकजुट करने की कोशिश कर रही है और एक अच्छी टीम बनने के प्रयास में है। लेकिन, ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी प्रतिद्वंद्विता के लिए जानी जाती है। अगर वह अच्छा मुकाबला करें तो मुझे हैरानी नहीं होगी। वहां जाना और उन्हें चुनौती देना आसान नहीं है।"

पूर्व कप्तान ने कहा, "वहां जा कर उन्हें चुनौती देने के लिए हमारे अंदर आग होनी चाहिए। हमारे पास अच्छे तेज गेंदबाज और स्पिनर हैं। हमारे पास अच्छे बल्लेबाज भी हैं। आप टेस्ट मैच तब जीतते हैं जब आप काफी सारे रन बनाते हैं।"

सचिन ने कहा कि कोहली की कप्तानी शैली और उनकी मौजूदा फॉर्म टीम को मजबूती देगी। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

सचिन ने कहा, "मुझे लगता है कि यह उनकी भूख है.. उनकी मानसिक मजबूती है। उनमें स्थिति को परखने की अच्छी काबिलियत है क्योंकि इसके लिए कोई सेट फॉर्मूला नहीं है। हर दिन आपके सामने कई नई चुनौतियां आती हैं और आपके दिमाग में उनसे तालमेल बिठाने की काबिलियत होनी चाहिए। कोहली इसमें माहिर हैं। उनमें सबसे अच्छी बात यह है कि उनके अंदर भूख है। बल्लेबाज को ऐसा ही होना चाहिए।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार