South Africa Women vs India Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) रविवार (21 जून) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टॉस के साथ ही इतिहास रच देंगी।

Advertisement

37 साल की हरमनप्रीत के टी-20 इंटरनेशनल करियर का यह 200वां मुकाबला होगा। वह दुनिया की पहली क्रिकेटर (महिला/पुरुष) बन जाएंगी, जिसने टी-20 इंटनरेशनल में 200 या उससे ज्यादा मुकाबले खेले हों। बता दें कि हरमनप्रीत ने अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू मैच 17 साल पहले इंग्लैंड की धरती पर ही खेला था।

Advertisement

बता दें कि पुरुष क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के नाम हैं, जिन्होंने 163 मैच खेले हैं। वहीं महिला क्रिकेट में हरमनप्रीत के बाद जल्द ही संन्यास लेने वाली सुजी बेट्स ने खेले हैं। बेट्स अभी तक इस फॉर्मेट में 184 मैच खेल चुकी हैं।

हरमनप्रीत महिला टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल खिलाड़ियों में शुमार हैं और उन तीन खिलाड़ियों में हैं जिन्होंने 4000 रन के आंकड़े को हासिल किया है। हरमनप्रीत ने अभी तक 199 मैच की 178 पारियों में 4123 रन बनाए हैं।

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन अभी शानदार रहा है। पाकिस्तान औऱ नीदरलैंड के खिलाफ पहले दो मैच में भारत ने शानदार जीत हासिल की।

टीमें

Advertisement

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, भारती फुलमाली, प्रेमा रावत।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका महिला टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, एनेरी डर्कसन, मारिज़ैन कप्प, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, तज़मिन ब्रिट्स, डेन वैन नीकेर्क
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार