India vs West Indies 2nd T20I: भारतीय क्रिकेट टीम ने ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही औऱ 10 रन के कुल स्कोर पर ईशान किशन आउट हो गए। 

Advertisement

इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (19) ने विराट कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। इसके बाद रोस्टन चेज ने वेस्टइंडीज की वापसी कराई औऱ रोहित, सूर्यकुमार यादव और कोहली को पेविलयन का रास्ता दिखाया। इसके बाद ऋषभ पंत और वेंकटेश अय्यर ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 76 रन रनों की साझेदारी की। 

भारत के लिए फॉर्म में वापसी करते हुए विराट कोहली ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का 30वां शतक जड़ा। कोहली ने 41 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रनों की पारी खेली। पंत ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सात चौकों और एक छक्के की बदौलत 52 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके बदौलत वेंकटेश अय्यर ने 18 गेंदों में 33 रन बनाए। जिसकी बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। 

वेस्टइंडीज के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए रोस्टन चेज ने तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा शेल्डन कॉटरेल औऱ रोमारियो शेफर्ट के खाते में 1-1 विकेट आया। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार