भारत और पाकिस्तान के बीच टी- 20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्ड पर खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच टी- 20 क्रिकेट में कुल 7 टी- 20 मैच खेले गए हैं जिसमें 4 मैच वर्ल्ड टी- 20 में खेले गए हैं।  यहां जानें भारत और पाकिस्तान के खिलाफ मैच का पूरा लेखा जोखा..

भारत और पाकिस्तान के बीच टी- 20 मुकाबले

भारत और पाकिस्तान के खिलाफ अबतक कुल 7 टी- 20 मैच खेले गए हैं जिसमें भारत ने 5 मैच जीते हैं तो वहीं पाकिस्तान की टीम 1 मैच जीतने में सफल रही है। 1  मैच बेनतीजा संपन्न हुआ था।

वर्ल्ड टी- 20 में भारत औऱ पाकिस्तान

वर्ल्ड टी- 20 में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 4 मैच हुए हैं जिसमें भारत ने अजेय साबित होते हुए सभी मैच जीतने में सफल रहा है।

भारत औऱ पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच का लेखा – जोखा

14- 9 – 2007, डरबन में हुआ भारत और पाकिस्तान के खिलाफ मैच टाई रहा था।

24-9-2007, जोहानसवर्ग में खेले गए मैच में भारत ने 5 रन से पाकिस्तान को हराया था।  

30-9-2012, कोलंबो में खेले गए मैच में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज करी थी।  

25-12-2012, बेंगलुरु में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने 5 विकेट से हराया।

28-12-2012, अहमदाबाद, भारत ने 11 रन से जीत दर्ज करी थी

21-3-2014, मीरपुर में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज करी थी।

27-2-2016,  मीरपुर में खेले गए मैच में भारत ने एक बार फिर कमाल करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज करी थी।

बल्लेबाजी रिकॉर्ड

विराट कोहली (भारत)- 199

मोहम्मद हाफिज( पाकिस्तान)- 151

सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

भारत: विराट कोहली 78* ;कोलंबो(30-9-2012

पाकिस्तान: मोहम्मद हाफिज 61; बेंगलुरु; 25-12-2012

सर्वाधिक छ्क्के

भारत: युवराज सिंह ने 8 सर्वाधिक छक्के जमाए हैं

पाकिस्तान: मिस्बाह उल हक, 5 छक्के (2 पारियों में), मोहम्मद हाफिज, 5 छक्के, 6 पारियों में

गेंदबाजी रिकॉर्ड

सबसे ज्यादा विकेट

गेंदबाज,   मैच, विकेट, औसत, बेस्ट

पाकिस्तान: उमर गुल, मैच- 6 , विकेट,  11 औसत 16.18, बेस्ट बॉलिंग 4/37

भारत: इरफान पठान,  3- मैच, 6 विकेट , औसत, 11.00, बेस्ट- 3/16

बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस

पाकिस्तान: मोहम्मद हाफिज, 4/18, डरबन (14-9-2007)

भारत: हार्दिक पांड्या, 3/8 , ढाका- (27-2-2016)

सर्वाधिक पार्टनरशिप

पाक: 106 (चौथे विकेट क लिए) मोहम्मद हाफिज/शोएब मलिक बेंगलुरु; 25-12-2012

भारत: 97 (चौथे) युवराज सिंह/धोनी, अहमदाबाद; 28-12-2012

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार