India vs Australia 1st ODI; भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (19 अक्टूबर) को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पहले वनडे मैच में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 131 रनों का लक्ष्य दिया है। बता दें कि बारिश के काऱण ओवरों की संख्या घटाकर 26 ओवर प्रति पारी कर दिया गया था। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और टॉप 4 बल्लेबाज रोहित शर्मा, कप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली औऱ श्रेयस अय्यर सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अक्षर पटेल और केएल राहुल ने पारी को थोड़ा संभाला। 

Advertisement

टॉप स्कोरर रहे केएल राहुल ने 31 गेंदों में 38 रन बनाए,जिसमें दो चौके और दो छक्के जड़े। वहीं अक्षर ने 38 गेंदों में 31 रन की पारी खेली। अंत में नीतीश कुमार रेड्डी ने नाबाद 19 रन का योगदान दिया। जिसके चलते भारतीय टीम ने 26 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। लेकिन डकवर्थ लुईस नियम के चलते ऑस्ट्रेलिया को 131 रन का लक्ष्य मिला। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवन और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट, मिचेल स्टार्क, औऱ  नाथन एलिस ने 1-1 विकेट लिया। 

टीमें इस प्रकार हैं

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेट कीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन, जोश हेज़लवुड।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार