India vs Australia Sydney Test Record: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड जहां 3 जनवरी से खेला जाएगा एक महीने से लंबे समय से चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच। भारत के खिलाफ मेलबर्न में मिली रोमांचक जीत के बाद मेजबान ऑस्ट्रेलिया के पास 2-1 की अहम बढ़त है और दोनों टीमों के लिए दांव पर है बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी औऱ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का क्वालिफिकेशन।

Advertisement

अगर ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट मैच जीत जाती है तो 10 साल बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा करेगी और साथ ही लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंच जाएगी। वहीं अगर भारतीय टीम सिडनी में जीत का दीदार कर लेती है तो सीरीज 2-2 पर खत्म होगी और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी भारत के पास ही रहेगी। वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करने की उम्मीदें भी जिंदा रहेंगी। 

Advertisement

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट रिकॉर्ड (India vs Australia Sydney Test Record)

सिडनी में भारत ऑस्ट्रेलिया की पहली टक्कर साल 1947 में हुई थी। दोनों टीमों के बाच अभी तक यहां कुल 13 मैच खेले गए, जिसमें 7 मैच ड्रॉ हुए हैं, 5 में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है और 1 में भारत ने। भारत को यहां आखिरी जीत 47 साल पहले 1978 में मिली थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया 2012 से यहां कोई मुकाबला नहीं जीती है। सिडनी में दोनों टीम के बीच हुए पिछले तीनों टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। 

बन सकते हैं कई रिकॉर्ड

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अगर 3 विकेट हासिल कर लेते हैं और भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के इतिहास में एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में हरभजन सिंह को पछाड़कर पहले नंबर पर आ जाएंगे। बुमराह ने इस सीरीज के 4 टेस्ट मै में 30 विकेट लिए हैं, वहीं हरभजन ने 2000-01 में 3 टेस्ट में 32 विकेट लिए थे। 

Advertisement

वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में 450 विकेट पूरे करने के लिए 9 विकेट की दरकार है। भारत के सात गेंदबाज ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। 

रविंद्र जडेजा ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 597 विकेट लिए हैं। 3 विकेट हासिल करते ही वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले भारत के सिर्फ पांचवें क्रिकेटर बन जाएंगे।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 700 विकेट के लिए 4 विकेट औऱ कप्तान पैट कमिंस को 500 विकेट के लिए 2 विकेट चटकाने की जरूरत है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार