केपटाउन में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 107 ओवरों (642 गेंदों) में समाप्त हो गया और इतिहास में अब तक का सबसे छोटा टेस्ट मैच बन गया। इससे पहले 1932 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 1932 में हुआ टेस्ट मैच 656 गेंदों तक चला था। भारत ने न्यूलैंड्स टेस्ट दूसरे ही दिन सात विकेट से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। बता दें कि पहली बार केपटाउन के मैदान पर कोई एशियाई टीम टेस्ट मैच जीती है।

Advertisement

एक टेस्ट मैच में सबसे कम गेंदें (ड्रा नहीं)

Advertisement

642- साउथ अफ्रीका बनाम भारत, केप टाउन, 2024

656- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, मेलबर्न, 1932

672 - वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, 1935

788 - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, मैनचेस्टर, 1888

Advertisement

792 - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स, 1888

साउथ अफ्रीका में भारत की टेस्ट जीत

123 रन से - जोहान्सबर्ग, 2006

Advertisement

87 रन से - डरबन, 2010

63 रनों से - जोहान्सबर्ग, 2018

113 रन से - सेंचुरियन, 2021

Advertisement

7 विकेट से - केप टाउन, 2024

SENA देशों में भारत की सबसे बड़ी जीत का अंतर (विकेटों द्वारा)

10 विकेट बनाम न्यूज़ीलैंड, हैमिल्टन, 2009

Advertisement

8 विकेट बनाम न्यूज़ीलैंड, वेलिंग्टन, 1968

8 विकेट बनाम न्यूज़ीलैंड, ऑकलैंड, 1976

8 विकेट बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2020

Advertisement

7 विकेट बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2007

7 विकेट बनाम साउथ अफ्रीका, केप टाउन, 2024

भारत के दो दिवसीय टेस्ट

Advertisement

भारत बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरु, 2018

भारत बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2021

साउथ अफ्रीका बनाम भारत, केप टाउन, 2024

Advertisement

साउथ अफ्रीका टॉस जीतकर पहली पारी में 23.2 ओवर में 55 के स्कोर पर सिमट गया था। वहीं भारत पहली पारी में 34.5 ओवर में 153 के स्कोर पर ढेर हो गया था। साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में 36.5 ओवर में 176 के स्कोर पर ढेर हो गया था और भारत को जीतने के लिए 78 रन का लक्ष्य मिला था। भारत ने दूसरी पारी में 12 ओवर में 3 विकेट खोकर और 80 रन बनाकर मैच जीत लिया था। 

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स,  डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी। 

Also Read: Live Score

Advertisement

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार