IND vs AFG 1st T20I Match: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार 11 जनवरी, 2024 को मोहली में खेला जाएगा। भारतीय टी20 टीम में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) की वापसी हुई है, ऐसे में अब फैंस के मन में ये सवाल है कि आखिर अफगानिस्तान के खिलाफ मेजबान टीम किस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेगी। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं।

Advertisement

मोहाली में होने वाले मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं, वहीं नंबर तीन पर विराट कोहली और नंबर चार पर तिलक वर्मा बैटिंग करेंगे। इसके बाद विकेटकीपर के तौर पर विस्फोटक बल्लेबाज़ जितेश शर्मा को टीम में मौका मिल सकता है क्योंकि उन्होंने बीते समय में शानदार प्रदर्शन किया है।

 
Advertisement

मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने के लिए रिंकू सिंह और अक्षर पटेल को टीम में जगह मिलना लगभग तय है, वहीं मुख्य स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है, ऐसे में पेस अटैक के तौर पर अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं।

भारतीय संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत का फुल स्क्वाड- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्वोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान।

Advertisement

Also Read: Live Score

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम- इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनात, अजमतुल्लाह ओमरजई, शरफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नैब और राशिद खान. 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार