30 जून। जॉनी बेयरस्टो के शानदार 111 रन और बेन स्टोक्स के रनों की बदौलत इंग्लैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 337 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से जहां जॉनी बेयरस्टो ने शतकीय पारी खेली तो वहीं बेन स्टोक्स ने तूफानी पारी खेलकर इंग्लैंड को रनों पर पहुंचाया। बेन स्टोक्स ने 54 गेंद पर 79 रनों की पारी खेली और बुमराह ने आखिरी ओवर में आउट कर इंग्लैंड को 7वां विकेट दिया।

Advertisement

शुरू से ही इंग्लैंड बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों पर प्रहार कर रहे थे। इन दो बल्लेबाजों के अलावा जेसन रॉय ने 66 रन और साथ ही जो रूट ने 44 रनों की पारी खेली। इसके अलावा बटलर ने 20 रनों की पारी केवल 8 गेंद पर खेली।

Advertisement

इंग्लैंड ने पहले विकेट के लिए 166 रन जोड़े इसके बाद जेसन रॉय 66 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 5 विकेट और कुलदीप यादव और बुमराह ने 1 विकेट लेने में सफल रहे। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार