18 मार्च, कोलंबो (CRICKETNMORE) निदास ट्रॉफी के फाइनल में टॉस हारकर पहले खेलते हुए बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में  8 विकेट पर 166 रन बनाए। बांग्लादेश के सब्बीर रहमान ने कमाल की पारी खेली और 77 रन बनाकर आउट हुए।लाइव स्कोर

Advertisement

सब्बीर रहमान के अलावा कोई भी बांग्लादेशी बल्लेबाज  कोई खास कमाल नहीं कर सका। महमुदुल्लाह ने  21 रन का योगदान दिया। भारत के तऱफ से गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर ने अच्छी गेंदबाजी की।

Advertisement

युजवेंद्र चहल ने 18 रन देकर 3 विकेट लिए तो वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 20 रन देकर 1 विकेट चटकाए। भारत के तरफ से शार्दुल ठाकुर काफी महंगे साबित हुए और 4 ओवर में  45 रन दिए तो वहीं विजय संकर ने 4 ओवर में 48 रन खर्च किए।

भारत को अब मैच जीतने के लिए 167रनों की जरूरत है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार