श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी जिसका आगाज़ आज यानि 25 जुलाई से होने जा रहा है। इस सीरीज में अगर किसी खिलाड़ी पर सब की निगाहें होंगी तो वो मनीष पांडे होंगे।

Advertisement

वनडे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद उनकी काफी आलोचना की जा रही है और कई पूर्व दिग्गजों का मानना है कि अब इस खिलाड़ी के लिए वनडे टीम के दरवाजे बंद हो गए हैं। वनडे के बाद अब टी-20 क्रिकेट में पांडे की अग्नि परीक्षा होने वाली है लेकिन एक ऐसा आंकड़ा है जो ये दिखाता है कि पांडे टी-20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए काफी लक्की हैं।

Advertisement

दरअसल, पिछले 20 टी-20 मुकाबलों में जब-जब मनीष पांडे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे हैं, भारतीय टीम एक भी मुकाबला नहीं हारी है। इस रिकॉर्ड को देखने के बाद ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि पांडे टी-20 क्रिेकेट में भारतीय टीम के लिए काफी लक्की रहे हैं और उन्होंने इस दौरान टी-20 में कई मैच जिताऊ पारियां भी खेली हैं।

ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में मनीष पांडे को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जा सकता है। लेकिन अगर पांडे इस टी-20 सीरीज में भी अपनी उपयोगिता को साबित करने में नाकाम रहते हैं, तो उनके लिए इस फॉर्मैट में और टी-20 वर्ल्ड कप में जगह बनाना काफी मुश्किल होने वाला है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार