India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने रविवार (8 मार्च) को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। बुमराह ने अपने कोटे के चार ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उन्होंने रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर, जेम्स नीशम और मैट हेनरी को अपना शिकार बनाया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  

Advertisement

बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में बुमराह टॉप पर पहुंच गए हैं। उनके अब टी-20 वर्ल्ड कप में 40 विकेट हो चुके हैं। इस लिस्ट में उन्होंने लसिथ मलिंगा और एनरिक नॉर्खिया को पीछे छोड़ा, जिनके नाम इस टूर्नामेंट के इतिहास में 38-38 विकेट दर्ज हैं।। 

T20 WC में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

40 - जसप्रीत बुमराह (इकॉनमी रेट: 5.66)

38 - लसिथ मलिंगा (इकॉनमी रेट: 7.43)

Advertisement

38 - एनरिक नॉर्खिया (इकॉनमी रेट: 5.71)

36 - अर्शदीप सिंह (इकॉनमी रेट: 7.79)

36 - टिम साउथी (इकॉनमी रेट: 6.99)

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मे दूसरा बेस्ट प्रदर्शन

टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में बेस्ट प्रदर्शन करने के मामले में बुमराह दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के शादाब खान को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2021 टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 रन देकर 4 विकेट लिए थे। 

बता दें कि बुमराह इस एडिशन के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 8 मैच में 14 विकेट अपने खाते में डाले। 

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत दुनिया की पहली टीम बन गई है, जिसने तीन टी-20 वर्ल्ड कप जीते हैं। वहीं पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई टीम लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीती है और पहली बार ही ऐसा हुआ जब मेजबान टीम चैंपियन बनी है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार