India vs Sri Lanka ODI: भारत औऱ श्रीलंका के बीच शुक्रवार (2 अगस्त) को  कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया पहला वनडे मैच टाई पर खत्म हुआ। मुकाबला टाई होने के साथ ही एक खास रिकॉर्ड बन गया। बता दें कि इससे पहले पल्लेकेले में खेले गए तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच भी टाई हुआ था और फिर सुपर ओवर से भारत ने जीत हासिल की थी। 

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब लगातार दो मैच टाई पर खत्म हुए हैं। इससे पहले 2020 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच लगातार दो मैच टाई पर खत्म हुए थे। 

Advertisement

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद श्रीलंका ने डुनिथ वेल्लालागे (नाबाद 67)और पथुम निसांका (56) के अर्धशतकों के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए।

भारत के लिए अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट, मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, कुलदीप यादव औऱ वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिया।  

इसके जवाब में भारतीय टीम 47.5 ओवर में 230 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान रोहित शर्मा (58) ने अर्धशतक जड़ा, इसके अलावा अक्षर पटेल ने 33 रन और केएल राहुल ने 31 रन की पारी खेली।  शिवम दुबे (25) और विराट कोहली (24) ने भी अहम रन बनाए, लेकिन टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके।

श्रीलंका के लिए कप्तान चरित असलंका और वानिंदु हसरंगा ने 3-3 विकेट, डुनिथ वेल्लालागे ने 2 विकेट, असिता फर्नांडो और अकीला धनंजया ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

भारत औऱ श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे रविवार (4 अगस्त) को कोलंबो में ही खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार