सेंचुरियन, 4 फरवरी | भारत के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लाइव स्कोर

Advertisement

भारत छह मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है। पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करने वाले फाफ डु प्लेसिस के चोटिल होने की वजह से केवल दो मैचों को अनुभव रखने वाले एडिन मार्कराम को टीम का कप्तान बनाया गया है। फाफ डु प्लेसिस चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए है।

Advertisement

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

भारत ने इस मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। पहले वनडे की तरह कप्तान विराट कोहली इस मैच में भी दो स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरेंगे। भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह के रूप में दो मुख्य तेज गेंदबाज हैं जबकि हरफनमौला हार्दिक पांड्या तीसरे तेज गेंदबाज होंगे। 

दक्षिण अफ्रीका की टीम में चोटिल फाफ डु प्लेसिस की जगह खायेलिह्ले जोंडो को मौका दिया गया है। यह जोंडो का दक्षिण अफ्रीका के लिए पहला एकदिवसीय मैच होगा। हरफनमौला खिलाड़ी अंदिले फेहुलकवायो के स्थान पर स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी को भी टीम में जगह मिली है।

आगे क्लिक करके जाने प्लेइंग इलेवन►

 

आपको बता दें कि मनीष पांडे एक बार फिर भारत के प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हो पाए हैं। पहला वनडे मैच भी मनीष पांडे नहीं खेले थे। 

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

टीमें : 

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल। 

दक्षिण अफ्रीका : एडिन मार्कराम (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक, खायेलिह्ले जोंडो, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, कागिसो रबादा, मोर्ने मोर्केल, तबरेज शम्सी, इमरान ताहिर। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार