मेलबर्न, 22 फरवरी (CRICKETNMORE) । भारत ने आज वर्ल्ड कप मुकाबलों के अपने दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका के समक्ष 308 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत अबतक वर्ल्डकप में द. अफ्रीका कोई मैच नही जीता है। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन शिखर धवन ने बनाये। उन्होंने 16 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 146 गेंदों पर 137 रन बनाये। तेंदुलकर और गांगुली के बाद वर्ल्डकप में एक के बाद एक दो अर्धशतक लगाने वाले वह तीसरे भारतीय बन गये हैं। साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्डकप में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले भी।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बेटिंग करने का फैसला लिया जो की काफी सही साबित हुआ। खेल की शुरुआत रोहित शर्मा और शिखर धवन ने की। लेकिन दूसरे ओवर में ही महज 9 रनों पर रोहित शर्मा रन आउट हो गये। इसके बाद शिखर धवन और विराट कोहली ने भारत को सधी शुरुआत देते हुये 127 रनों की साझेदारी की। 28वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली इमरान ताहिर की गेंद पर पलेसिस को कैच दे बैठे । उन्होंने 60 गेंदों पर 3 चौकों की बदौलत 46 रन बनाये। कोहली के बाद धवन का साथ देने आये रहाणे ने धूआंदार पारी खेली। दोनों ने साथ मिलकर रन बनाने की गति बढ़ाते टीम के खाते में 125 रन जोड़े। दोनों ने अपनी साझेदारी के अंतिम पांच ओवरों में 42 रन बनाये। धवन ने 16 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 146 गेंदों पर 137 रन बनाये। वहीं रहाणे ने 7 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 79 गेंदों पर 59 रन बनाये। धवन के आउट होने के बाद रैना खेलने आये जो तेज खेलने के चलते सिर्फ 6 रन बना सके और मोर्कल की गेंद पर तेज शॉट लगाने के चक्कर में सीमा रेखा के करीब कैच दे बैठे। 

उसके थोड़े समय बाद रहाणे भी डेल स्टेन की गेंद पर पगबाधा आउट हो गये। जेडजा भी कुछ खास नही कर पाये उन्हें डी विलियर ने रन आउट किया। मैच के 48वें ओवर में कप्तान धोनी ने एक के बाद एक तीन चौके लगा मैच के स्कोर को 300 के करीब पहुंचा दिया। धोनी 18 रन बनाकर मोर्कल की उंची गेंद पर विकेट कीपर कोक को कैच दे बैठे।
साउथ अफ्रीका की ओर से मोरिंग मोर्कल ने दो, इमरान ताहिर, पावेल और डेल स्टेन ने एक-एक विकेट लिया। डी विलियर ने दो को रन आउट किये।

टीम का स्कोर इस तरह रहा। रोहित शर्मा 0(6), शिखर धवर 137(146), विराट कोहली 49(60), अजिंक्या रहाणे 79(60), सुरेश रैना 6(5), महेन्द्र सिंह धोनी 18(11 ), जडेजा 2(4), आर अश्विन 5(5), मोहम्मद शामी 4(5) ।

Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार