5 फरवरी,नई दिल्ली। श्रेयस अय्यर (103) के शानदार शतक, केएल राहुल (नाबाद 88) औऱ कप्तान विराट कोहली (51) के अर्धशतक के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले वनडे में जीत के लिए न्यूजीलैंड के सामने 348 रनों का लक्ष्य रखा है।  भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 347 रनों  विशाल स्कोर बनाया. 

Advertisement

टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। जिसके बाद डेब्यू मैच खेल रहे पृथ्वी शॉ (20) और मयंक अग्रवाल (32) की ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। इसके बाद कोहली ने अय्यर के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 102 रन जोड़े।

Advertisement

कोहली के आउट होने के बाद मैदान पर केएल राहुल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की मैदान पर मौजूद अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 136 रन जोड़े। अय्यर ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ते हुए 107 गेंदों में 11 चौकों औऱ 1 छक्के की मदद से 103 रन की पारी खेली। वहीं राहुल ने 64 गेंदों में 3 चौकों औऱ 6 छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन की शानदार पारी खेली। वहीं अंत में केदार जाधव ने अंत में 15 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 26 रन बनाकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने 2, कॉलिन डी ग्रैंडहोम और ईश सोढ़ी ने 1-1 विेकेट हासिल किया।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार